Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पांढुर्णा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

पांढुर्णा शहर के बायपास स्थित परसोडी हाइवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक करीब 200 फीट दूर जा गिरी, जबकि दोनों भाइयों के शव सड़क पर लगभग 20 से 30 फीट की दूरी पर पाए गए।

मृतकों की पहचान भवानी वार्ड निवासी अनिल जूननकर (64) और प्रकाश जूननकर (40) के रूप में हुई है। अनिल पेशे से ड्राइवर थे, जबकि प्रकाश एक दुकान में काम करते थे। दोनों भाई बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, कार नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों भाई सड़क पार कर रहे थे, कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार में सवार दो युवक सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

 
 
Share:

Leave A Reviews

Related News