Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर

मैहर। जबलपुर–रीवा नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार सुबह मैहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम (बरहों) में शामिल होकर अपने गांव बेलदरा लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण वाहन को हाईवे किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और 108 व 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मैहर और अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में संखिबाई साकेत (50), अजय बुंकर (17), प्रदीप साकेत (24) और संतोष साकेत (50) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अमरपाटन सिविल अस्पताल में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब परिजनों ने एंबुलेंस में देरी को लेकर नाराजगी जताई और हंगामा किया। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस उपलब्ध कराकर घायलों को सतना भेजा गया।

पुलिस ने ट्रेलर को क्रेन की मदद से हटाकर जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News