
रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के कृषि महोत्सव में आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिनमें ड्रोन तकनीक, सोलर पंप और माइक्रो इरिगेशन सिस्टम प्रमुख आकर्षण हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है।
महोत्सव में विशेषज्ञ किसानों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं और कृषि से जुड़े 20 विषयों पर चार सेमिनार हॉल में चर्चा की जा रही है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का कृषि में उपयोग, और एकीकृत खेती प्रणाली जैसे विषय शामिल हैं।
इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शक (exhibitors) भाग ले रहे हैं, जबकि 50 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है।
समापन समारोह 13 अप्रैल को होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति रहने की संभावना है।
यह महोत्सव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक और देशभर के कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।
Leave A Reviews