
चिचोली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिचोली द्वारा एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के देश निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस नेता अनिल भुसारी ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और निर्भयता महात्मा गांधी की सबसे बड़ी वैचारिक विरासत है, जो आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कुशल नेतृत्व और स्वावलंबन के संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महान नेताओं के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में 'जय जवान, जय किसान' के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल पटेल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बटनू संतोष पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुधीर जायसवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेख पप्पू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेकराम यादव तथा जनपद सदस्य सुनील करोचे एवं महेश उइके प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रुपेश भाई, पार्षद रोहित आर्य, सोनू जायसवाल, ऋषि सिरसाम, भूपेंद्र आर्य, राजकुमार आर्य, रमाकांत सोनी, कपिल मसकोले, सोबू पंडोले, गौरव आर्य, चंचल आर्य, अंजय भुसारी, शकील भाई, संता यादव, कमलेश आर्य, संदीप ठेकेदार, अनिल आर्य सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reviews