
चिचोली-दुरस्थ ग्रामीण अचंल के वनांचल क्षेत्र में टांडा जोड़ पर विद्यमान प्रसिद्ध सर्वसिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा मंडल चिरापाटला के दो दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के दुसरे और अंतिम दिन शनिवार को वर्ग के षष्टम सत्र की शुरूआत भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने भारत माता,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र की पूजा-अर्चना,माल्यार्पण एव दीप प्रज्जवलित करके की इस दौरान मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री डाक्टर महेंद्रसिंह चौहान,पूर्व जनपद अध्यक्ष चिरोजीलाल कवड़े,पूर्व उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शक्ति धुर्वे,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, महामंत्री अश्विन राठौर एवं रामपाल भलावी के साथ प्रमुख भाजपाईयों की मौजूदगी रहीं।
*किसने क्या कहा*
प्रशिक्षण वर्ग के दुसरे और आखरी दिन शनिवार के पहले सत्र के वक्ता भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला,इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री श्रीमती शक्ति धुर्वे ने की थी।सातवे सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने स्वास्थ,शिक्षा,कृषि,बिजली,सड़क,सुरक्षा,पेयजल उपलब्ध कराने के साथ हीं गांव गरीब,किसान,महिला एवं युवाओं के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं

जिसका लाभ आज समाज के सभी वर्गो कों मिल रहा हैं जिससे समाज का हर वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त हों रहा हैं,इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के नवनियुक्त अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम ने की थी।दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम और वर्ग के अष्टम और समापन सत्र में "कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि"विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने वर्ग में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा हर तीसरे वर्ष में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सभी प्रकार से दक्ष किया जाता हैं।
हम संगठन का विस्तार सत्ता प्राप्ति के लिए नही बल्कि समाज और आमजनता में राष्ट्र चेतना जागृत करने के लिए करते हैं, सरकार की तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्गों कों सशक्त करके उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।हमारे महापुरुषों की पुण्यतिथि और जयंती के माध्यम से हमें उनके बताए मार्गों पर चलने की प्रेरणा मिलती है,महापुरुष किसी एक समाज का नहीं होता,सभी वर्गों का होता हैं।प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षित आप सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आप अपने-अपने बूथों पर जाकर अंतिम पंक्ति के परिवारों की चिंता करे वंचितों कों सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर,बूथों को मजबूत करे,
इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार ने की।वर्ग के समापन पर सभी का आभार भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम ने किया। राष्ट्री गान.. जन-गण-मन अधिनायक जय हो..का गायन कर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।समापन पर वर्ग में शामिल आम से लेकर खाश,,सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों ने एक साथ पंगत बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।प्रशिक्षण सत्र में मंचीय संचालन मंडल महामंत्री अश्विन राठौर ने किया।दो दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के साथ मंडल के पदाधिकारी,मोर्चों के पदाधिकारी,वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ चिरापाटला मंडल के सभी 52 बूथों के अध्यक्षो की उपस्थिति रहीं
Leave A Reviews