Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कटनी में ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध हालात में शव मिला, वाहन में मिला मृतक, खून लगी रॉड बरामद

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा के पास एक ट्रक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह मामला रजा मार्बल के पास सामने आया, जहां पुलिस को वाहन के अंदर ही चालक का शव मिला।

मृतक की पहचान राकेश दाहिया (42 वर्ष), निवासी सिहोरा के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर थे और जबलपुर की स्वराज माजदा (MP 20 GA 6242) वाहन चला रहे थे। परिजनों के अनुसार, राकेश 10 अप्रैल को कटनी माल लोड करने गए थे और वहां से मटके लोड कर जबलपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हो गई।

थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि छपरा के पास एक खड़ा वाहन है, जिसमें चालक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक खून लगी रॉड बरामद हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मौके पर फिंगरप्रिंट टीम ने भी जांच की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News