Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एरिजोना के छोटे एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना, दो लोगों की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक छोटे हवाई अड्डे पर भीषण विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार हादसा माराना स्थित एयरपोर्ट पर हुआ, जहां विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

माराना के मेयर जॉन पोस्ट ने बताया कि दुर्घटना के समय विमान में दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

माराना शहर के प्रवक्ता विक हैथवे ने जानकारी दी कि हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है और इस दुर्घटना में कोई दूसरा विमान शामिल नहीं था।

माराना पुलिस विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

माराना शहर एरिजोना के टक्सन शहर से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

Share:

Leave A Reviews

Related News