Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का खूनी हमला, 20 की मौत, कई लोग लापता

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने दो गांवों पर हमला कर कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह हमला मंगलवार तड़के नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के बगना और एरेना गांवों में हुआ, जो राजधानी अबुजा से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। एरेना गांव के निवासी जिब्रिन इसाह ने कहा कि हमला तड़के होने के कारण ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों का दावा है कि 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। हमलावरों ने कई घंटों तक गांवों में लूटपाट की और लोगों को जान बचाकर भागने पर मजबूर कर दिया।

Share:

Leave A Reviews

Related News