Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका-ईरान सीजफायर से शेयर बाजार में दिवाली, सेंसेक्स 2600 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के करीब

मुंबई. वैश्विक मोर्चे पर तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) के ऐलान के बाद आज बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने लंबी छलांग लगाई है. बाजार खुलते ही निवेशकों ने चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स 2600 अंकों की तेजी के साथ 77,200 के स्तर पर पहुंच गया.

बाजार की तेजी के बड़े कारण
युद्ध का टलना: अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों से जारी जंग पर 2 हफ्ते के ब्रेक ने वैश्विक अनिश्चितता को कम किया है.

क्रूड ऑयल की चिंता कम: होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से तेल जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी से भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए बड़ी राहत मिली है.

मध्यस्थता का असर: पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता से हुए इस समझौते ने निवेशकों का भरोसा बहाल किया है.

सेक्टर का हाल: बैंकिंग और ऑटो में बहार
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक ऑटो और रियल्टी शेयरों में रही, जिनके इंडेक्स 5% तक उछल गए.

बैंकिंग: सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी रही.

मेटल और FMCG: मेटल इंडेक्स 3% और FMCG करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं.

ऑयल एंड गैस: सप्लाई चेन सुधरने की उम्मीद में इस सेक्टर में भी 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा से राहत
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की 'सभ्यता खत्म करने' वाली चेतावनी के बाद निवेशक डरे हुए थे. लेकिन अब समझौते के तहत ईरानी सेना की मदद से जहाजों को रास्ता मिलने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजार को भी 'बूस्टर डोज' दिया है.

Share:

Leave A Reviews

Related News