
कटवा, असम. विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पुरवा वर्धमान के कटवा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल अब 'भय के राज' को उखाड़ फेंकने और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है.
मोदी की '6 गारंटियां' और न्याय का वादा
भरोसे का संकल्प: पीएम ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में दी गई 6 गारंटियां राज्य में सुशासन और सुरक्षा का रोडमैप हैं. उन्होंने 'निर्मम सरकार' को हटाकर 'भरोसे की सरकार' लाने का आह्वान किया.
मुर्शिदाबाद हिंसा: पीएम मोदी आज मुर्शिदाबाद में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. अप्रैल 2025 में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हुई हिंसा में इस पिता-पुत्र की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में हाल ही में कोर्ट ने 13 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
असम: बेबीलैंड हाई स्कूल में दोबारा मतदान
असम के श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र में आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं.
दोबारा चुनाव क्यों? 9 अप्रैल को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प और धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल बूथ पर वोटिंग रद्द कर दी थी.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शांतिपूर्ण चल रही है. जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है.
Leave A Reviews