मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने विपक्ष पर भारत के युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग देश की समस्या सरकार के सामने उठाने के बजाय लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।
![]()
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने विपक्ष पर भारत के युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग देश की समस्या सरकार के सामने उठाने के बजाय लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।
संजय निरुपम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि विपक्ष अगर चाहे तो देश की समस्या सरकार के सामने रख सकता है, लेकिन वो सरकार के सामने कुछ नहीं कर रहा है। ये लोग बस देश में गलत मैसेज भेज रहे हैं, जिससे देश का माहौल खराब किया जा सके। ये कोई पुरानी आदत नहीं है। इससे पहले भी विपक्ष देश के लोगों को गुमराह करने का काम कर चुका है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "बेरोजगारी भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में एक बड़ा मुद्दा है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता। निश्चित रूप से, विपक्ष या किसी भी अन्य व्यक्ति को सरकार पर रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए रचनात्मक दबाव डालने का अधिकार है।"
उन्होंने कहा कि अगर आप छात्रों को उकसा रहे हैं, युवा पीढ़ी की भावनाओं को भड़का रहे हैं और उनके असंतोष को एक विद्रोही आंदोलन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह भारत-विरोधी होगा। यह राष्ट्र-विरोधी गतिविधि के बराबर होगा। ऐसी गतिविधियों के लिए राहुल गांधी को माफ नहीं किया जा सकता है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बागी सांसदों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों में एक असंतोष और नाराजगी है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों में भी असंतोष है। उनका नेतृत्व के प्रति जो अविश्वास है, उसकी वजह से उनमें एक छटपटाहट और बेचैनी है। संजय राउत कल तक अपने सांसदों के लिए प्रेम और आदर की भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वे सांसदों को अपशब्द देने लगे हैं। कल शाम तक तो उन्होंने अपने सांसदों को बिकाऊ तक कह दिया। आपकी पूरी पार्टी का नेतृत्व खत्म हो चुका है। आपके नेतृत्व में काम करने की क्षमता नहीं है।"
'ऑपरेशन टाइगर' पर संजय निरुपम ने कहा, "शिवसेना (यूबीटी) की पार्टी 2029 तक खत्म हो जाएगी। लोग रोज पार्टी छोड़ रहे हैं। जहां तक उनके सांसदों की बात है, तो हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। यह पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी और लोग इसे छोड़ देंगे।"
--आईएएनएस
एसएके/एबीएम
Leave A Reviews