Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्योपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, सहायक सचिव 10 हजार लेते कैमरे में कैद

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हलगांवडा बुजुर्ग पंचायत के सहायक सचिव इंदर सिंह मीणा को 10 हजार रुपये लेते हुए देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सहायक सचिव पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की और राशि लेते समय कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में वह पैसे लेने के बाद नोटों को गिनते हुए भी दिखाई दे रहा है।

हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब नजर इस बात पर है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं।

फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News