
उज्जैन। एमपी के उज्जैन जिले में इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग 15 लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस स्थान पर हुआ जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। ओवरटेक करते समय बस चालक का संतुलन बिगड़ने से बस पलटी। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।
घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। गंभीर स्थिति वाले घायलों के लिए उज्जैन से 5 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।
Leave A Reviews