Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शहडोल में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई के दौरान पुलिस पर उठे सवाल

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जैतपुर चौराहे पर नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को काबू करने पहुंची पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें जवान युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जैतपुर तिराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सुनील शुक्ला नामक युवक नशे की हालत में घुस गया और हंगामा करने लगा। दुकान संचालक और स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू में तो कर लिया, लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को जबरन उठाकर वाहन में फेंक दिया और भीड़ के सामने लात-घूंसों से पीटने लगा। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई के तरीके को लेकर आलोचना हो रही है।

हालांकि, पुलिस ने दुकानदार विक्की गुप्ता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Share:

Leave A Reviews

Related News