Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर-सतना-रीवा के सीमेंट प्लांट, क्रेशर, चूना खदान और कुबरी रेत खदानों पर तकनीकी सवाल, जन-मांग पत्र जारी

विंध्य के सीमेंट हब में पर्यावरणीय आपातकाल

मैहर. सतना-रीवा. मामला अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तकनीकी दस्तावेजों की जांच पर आ गया है. सरलानगर UltraTech Works Maihar Cement से शुरू हुई जांच की मांग अब सतना-रीवा-मैहर के सभी सीमेंट प्लांट (UltraTech, KJS, Birla Corp, Prism Johnson, Jaypee Rewa/Bela), 300+ स्टोन क्रेशर, खोड़री-हिनौती-मझगंवा-शरदा-पटना-अरगट की लाइमस्टोन माइंस और कुबरी-टमस नदी की रेत खदानों तक फैल गई है.

जनता का आरोप है - EC, FC, CTO, CTE कागजों में है, EMP जमीन पर नहीं है.

तकनीकी आधार पर 9 धारदार सवाल -

1. लीज, खसरा और DGPS सर्वे का मिलान कहां है?
प्रत्येक खदान की Lease Deed, खसरा नंबर, कुल रकबा (हेक्टेयर), लीज अवधि, स्वीकृत खनिज (Limestone/Sand) और DGPS Co-ordinates क्या हैं? Approved Mining Plan और वास्तविक Pit Location में अंतर तो नहीं? Over Production और Lease बाहर Mining की जांच हुई क्या?

2. कुबरी रेत खदान - EC, Seigniorage और Replenishment Study कहां है?
कुबरी रेत खदानों का Environment Clearance (EC), District Survey Report (DSR), Annual Replenishment Study, स्वीकृत मात्रा (CuM), CTE/CTO और परिवहन पर्ची (E-TP) का रिकॉर्ड क्या है? NGT के 3 मीटर गहराई सीमा और मशीनी खनन प्रतिबंध का उल्लंघन हो रहा है क्या? नदी का HFL, Riparian Zone और Ground Water Table पर प्रभाव का आकलन हुआ?

3. वन और पर्यावरण क्लीयरेंस का सच?
वन भूमि Diversion के लिए Stage-I और Stage-II Forest Clearance (FC), Compensatory Afforestation (CA) की भूमि, NPV की राशि जमा हुई या नहीं? EIA, PFR, TOR और Public Hearing का कार्यवाही विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं?

4. निरीक्षण, पंचनामा और Mine Closure Plan?
पिछले 5 वर्षों में DFO, Mining Officer, Regional Officer MPPCB, Revenue (Tahasildar) द्वारा कितने Joint Inspection हुए? Inspection Report, Panchnama, ATR और Progressive Mine Closure Plan का क्रियान्वयन कहां है?

5. वृक्ष गणना, CA और Wildlife Clearance?
Tree Enumeration List में कितने पेड़, कौन सी प्रजाति (सागौन, तेंदू, महुआ) की कटाई स्वीकृत थी? CA Site पर Survival Rate क्या है? Wildlife Conservation Plan और Man-Animal Conflict का सर्वे हुआ?

6. प्रदूषण के आंकड़े - AQI, PM10, PM2.5, जल और ध्वनि?
प्रत्येक प्लांट और क्रेशर के CAAQMS Data, Stack Emission, Ambient Air Quality (PM10/PM2.5), Fugitive Dust, Water Sprinkling Log, Noise Level Monitoring और Carbon Emission Data क्या है? Green Belt 33% विकसित हुई या सिर्फ कागजों में?

7. ब्लास्टिंग, दरारें और स्वास्थ्य - EIA का Chapter क्या कहता है?
Heavy Blasting से घरों में दरारें, Peak Particle Velocity (PPV) की सीमा का उल्लंघन, कृषि पर Dust Deposition, Water Source सूखना और Silicosis जैसी बीमारी का Health Impact Assessment (HIA) हुआ? DMF (District Mineral Foundation) फंड का उपयोग कहां हुआ?

8. अतिक्रमण, अवैध क्रेशर और ओवरलोडिंग?
वन भूमि पर अतिक्रमण, बिना CTE/CTO चल रहे क्रेशर, ओवरलोड परिवहन और Royalty चोरी पर कितने प्रकरण (Court Case), जुर्माना, बेदखली हुई?

क्षेत्र की जनता की 11 सूत्रीय मांग -

1. सभी लीजों के Lease Deed, DGPS Map, EC, FC, CTE, CTO एक Portal पर सार्वजनिक हों.
2. स्वतंत्र एजेंसी से EIA और Social Impact Assessment (SIA) दोबारा हो.
3. कुबरी सहित सभी रेत खदानों की Replenishment Study और Drone Survey हो.
4. Compensatory Afforestation और Green Belt का Third Party Audit हो.
5. प्रदूषण का Real Time Data Display Board हर प्लांट गेट पर लगे.
6. प्रभावित गांवों का House Cracking, Crop Loss और Health Survey कर मुआवजा मिले.
7. DMF और CSR फंड का ग्रामवार हिसाब सार्वजनिक हो.
8. अवैध क्रेशर और ओवर माइनिंग पर FIR और NGT में कार्रवाई हो.
9. Mine Closure Plan और Mine Restoration का टाइम-बाउंड क्रियान्वयन हो.
10. वन्यजीव कॉरिडोर और नदी Eco-Sensitive Zone घोषित हो.
11. जनसुनवाई में ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य की जाए.

जनता का नारा - "जंगल, जानवर, नदी, पर्यावरण सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए! रिकॉर्ड सार्वजनिक करो, जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराओ!"

Date & Time : 2026-10-05 06:32:42

Share:

Leave A Reviews

Related News