Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा बस पलटी, 12 घायल, मची चीख-पुकार


जबलपुर/छिंदवाड़ा. जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा की बस मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गई. छिंदवाड़ा शहर पहुंचने से कुछ पहले बाईपास के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि बस के अचानक पलटने से करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

क्रेन से हटाई गई क्षतिग्रस्त बस

दुर्घटना में सूत्र सेवा की बस क्रमांक MP04 PA 3660 को नुकसान पहुंचा है. बस सड़क पर पलट जाने के कारण कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही. पुलिस की निगरानी में क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया और उसे सीधा कराया गया. इसके बाद यातायात को सामान्य किया गया.

पुलिस ने हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में बस के अचानक नियंत्रण से बाहर होने की बात सामने आई है. हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.

Date & Time : 2026-10-06 04:58:51

Share:

Leave A Reviews

Related News