Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वरिष्ठ बीजेपी नेता अजय मिश्रा का निधन, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे थे

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अजय मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अजय मिश्रा, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता अनूप मिश्रा के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं।

बताया जा रहा है कि अजय मिश्रा को लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजय मिश्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सहित कई मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजय मिश्रा लंबे समय से बीजेपी संगठन और ग्वालियर-चंबल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे। उनके निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News