Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पांढुर्णा बायपास पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर घायल, नागपुर रेफर

पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के तिगांव बायपास पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बालाघाट जिले के मोहाड़ी निवासी जितेंद्र बर्वेकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा मिला, जबकि उसकी बाइक घटनास्थल से लगभग 20 से 25 मीटर दूर गिरी हुई पाई गई। इससे दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और बेहोशी की हालत को देखते हुए उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई।

बेहतर इलाज के लिए युवक को नागपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News