
इंदौर. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (Mains Exam) के शेड्यूल में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा की तारीखों से टकराव (Date Clash) होने के कारण यह फैसला लिया है। पूर्व में घोषित टाइम टेबल के अनुसार, यह परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होनी थी, लेकिन अब संशोधित शेड्यूल के तहत परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
दरअसल, एमपीपीएससी द्वारा शुक्रवार को मुख्य परीक्षा का पुराना शेड्यूल जारी किए जाने के बाद से ही उम्मीदवारों ने इस पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया था। यूपीएससी (UPSC) की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू हो रही है, जबकि एमपीपीएससी मेन्स के आखिरी दो पेपर 21 और 22 अगस्त को निर्धारित थे। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी। कैंडिडेट्स की जायज मांगों और आपत्तियों को देखते हुए आयोग ने 20 जून (शनिवार) को एक आपात बैठक बुलाई और परीक्षा को आगे बढ़ाने के बजाय पहले आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया।
8 अगस्त: सामान्य अध्ययन (GS) - प्रथम प्रश्न पत्र
9 अगस्त: सामान्य अध्ययन (GS) - द्वितीय प्रश्न पत्र
10 अगस्त: सामान्य अध्ययन (GS) - तृतीय प्रश्न पत्र
11 अगस्त: सामान्य अध्ययन (GS) - चतुर्थ प्रश्न पत्र
12 अगस्त: सामान्य हिंदी
13 अगस्त: हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) में सफल रहे उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ दो अतिरिक्त अवसर दिए गए हैं। 16 जुलाई से 22 जुलाई तक 3,000 रुपये लेट फीस के साथ और 23 जुलाई से 27 जुलाई तक 25,000 रुपये की भारी लेट फीस के साथ आवेदन का अंतिम मौका मिलेगा।
Leave A Reviews