
रामनगर. मैहर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सगौनी की कक्षा 12 वी की छात्रा ने बाजी मार ली है.
ग्राम जोबा, रामनगर निवासी श्री मानेंद्र तिवारी की पुत्री तृप्ति तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है.
तृप्ति की इस उपलब्धि से न सिर्फ पीएमश्री विद्यालय सगौनी बल्कि पूरे रामनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है. प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और निर्णायकों ने तृप्ति की प्रतिभा की जमकर सराहना की.
शिक्षकों ने कहा - तृप्ति शुरू से ही मेधावी और जिज्ञासु छात्रा रही है. उसकी लगन, निरंतर अभ्यास और सामान्य ज्ञान में रुचि ने उसे यह मुकाम दिलाया है. उसकी यह जीत अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं.
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने तृप्ति को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
तृप्ति तिवारी की यह सफलता बताती है कि ग्रामीण प्रतिभाएं अवसर मिलने पर कैसे इतिहास रच सकती हैं.
Leave A Reviews