
शहडोल। लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने नगर परिषद खांड में उपयंत्री सुधा वर्मा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
शिकायतकर्ता जे के अग्रवाल ने 07 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर परिषद खांड के खेल मैदान में स्टेयर निर्माण कार्य का अंतिम देयक तैयार होने के बाद सुधा वर्मा द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा और इसके लिए 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह आरोप सही पाया गया।
09 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में गठित टीम ने उपयंत्री सुधा वर्मा को 10,000 रुपए लेते हुए ट्रैप किया। आरोपी के खिलाफ धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया।
ट्रेप टीम में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया, निरीक्षक एस. राम. मरावी, उप निरीक्षक आकांक्षा शुक्ला सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल थी।
लोकायुक्त रीवा ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क करें।
Leave A Reviews