Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सोमवार को राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित झारखंड मंत्रालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इन वाहनों के जरिए लोगों, खासकर युवाओं को नशीले और मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को संकट में डाल देता है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए नशे के खिलाफ सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशा परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार एक ओर जहां जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। उनका कहना था कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर ही समाज को नशे की समस्या से मुक्त किया जा सकता है। राज्य सरकार के अनुसार, यह अभियान गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंचेगा। प्रचार वाहन विभिन्न जिलों में जाकर नशे से होने वाले नुकसान, कानूनी पहलुओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News