Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार', तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप


पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। तेज प्रताप यादव ने पटना में शिक्षक रौशन आनंद के भाई की मौत को लेकर खान सर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। तेज प्रताप यादव ने पटना में शिक्षक रौशन आनंद के भाई की मौत को लेकर खान सर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी।

उन्होंने आगे लिखा कि अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं बाहर था, मेरे पास एक सुरक्षा थी, मैंने वह भी वापस कर दी है। हमें अब कोई सुरक्षा नहीं चाहिए। हमें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर कहा कि इस घटना में खान सर की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। मैं पहले भी बोल चुका हूं और अपने बयान पर कायम हूं। इसको लेकर मैंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था और बयान भी दिया, इसके बाद भी रौशन आनंद की रिहाई हो गई है।

उन्होंने कहा कि खान सर की पहुंच कहां-कहां तक है, हम सब जानते हैं। वह किस-किस से मिले हुए हैं, मेरे पास फोटो-वीडियो प्रूफ है।

बता दें कि बिहार सरकार ने लालू परिवार को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। जिन लोगों से सुरक्षा वापस ली गई, उनमें तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल है। तेज प्रताप यादव बाहर थे। ऐसे में पटना पहुंचने के बाद उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा को लौटा दिया गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News