कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ड्रेनेज, सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने करीब 21 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क को दुरुस्त करने, नए टॉयलेट बनाने, पोर्टेबल बायो-टॉयलेट शुरू करने और जलभराव कम करने के लिए सीवर लाइन के रेनोवेशन समेत कई कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉयलेट, डेंगू मॉनिटरिंग, कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने की योजनाओं की भी जानकारी दी।
![]()

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि करीब 21 किलोमीटर सीवरेज का काम ठीक किया गया है। पहले कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं होने के बावजूद खुले में पेशाब करने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाता था। अब सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान करीब 2,200 टॉयलेट बनाए गए थे, जबकि उनकी सरकार ने चार महीने में करीब 2,500 से 2,800 टॉयलेट तैयार किए हैं। शहर के विभिन्न रास्तों पर और अधिक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में पिंक टॉयलेट भी लाए जा रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि 2.2 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन के रेनोवेशन का काम भी किया गया है, जिसका उद्देश्य जलभराव की समस्या को कम करना है। इसके अलावा 28 पोर्टेबल बायो-टॉयलेट शुरू किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बेहाला में कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं और पश्चिमी हिस्से में भी दो कॉम्पैक्टर दिए गए हैं। उन्होंने शहर की झीलों और तालाबों को बेहतर बनाने की बात कही, ताकि लोग वहां मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक कर सकें। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्हें इसे लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है और पार्टी की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। उन्होंने ममता बनर्जी के कुछ पुराने बयानों और घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कई मौकों पर भारत के हितों के खिलाफ बोलती रही हैं। पुलवामा, बालाकोट, बाटला हाउस और शेख शाहजहां की गिरफ्तारी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की राजनीति पर सवाल उठाए।
--आईएएनएस
पीएसके
Leave A Reviews