Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा ईमेल, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु


कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को गुरुवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को गुरुवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के जवानों ने एयरपोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जवानों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर एयरपोर्ट अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया था कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर कुछ जगहों पर बम रखे गए हैं।

ईमेल मिलते ही अधिकारियों ने सीआईएसएफ जवानों को अलर्ट कर दिया, जो एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंचार्ज हैं।

शुरू में यह माना जा रहा था कि यह कोई झूठी सूचना हो सकती है, फिर भी अधिकारी सुरक्षा के मामले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान तलाशी शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि धमकी वाला ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद भी ली गई है।

पिछले वर्ष फरवरी में कोलकाता एयरपोर्ट पर एक ही दिन में बम की धमकी के दो मामले सामने आए थे। एक फ्लाइट के टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा हुआ धमकी भरा नोट मिला था। एक अन्य फ्लाइट के टॉयलेट में भी एक नोट मिला था, जिसमें कहा गया था कि प्लेन में बम है, हालांकि दोनों ही मामलों में धमकियां झूठी साबित हुईं।

एक बार फिर इस वर्ष फरवरी में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई पोस्ट ऑफिस और उनसे जुड़े पासपोर्ट ऑफिस को ऑफिस के समय के दौरान बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके कारण परिसर को खाली कराना पड़ा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 20:35:01

Share:

Leave A Reviews

Related News