Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हम खुशनसीब हैं'; प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर फ्रांस में भारतीय समुदाय में खासा उत्साह


नीस, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से फ्रांस के आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मोदी के दौरान को लेकर फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से फ्रांस के आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मोदी के दौरान को लेकर फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए भारतीय समुदाय के एक शख्स ने कहा कि मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं भारत से हूं। अभी तक हम उन्हें टीवी में देखते थे, लेकिन अब सामने से देखने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए बहुत अच्छा सोच रहे हैं। पिछली बार कोलकाता में पीएम मोदी जब आए थे, तब उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, क्योंकि मैं उस समय नीस में था। अब उनको काफी नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।

दूसरे शख्स ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। वे भाषण देंगे। बहुत से भारतीय उन्हें देखने आएंगे। रेस्टोरेंट में काम करने वाले भारतीय समुदाय के एक और शख्स ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आने से काफी खुशी हो रही है। पीएम मोदी की वजह से विदेशों से अच्छे संबंध हैं, यही वजह है कि हम लोगों को काफी इज्जत मिलती है। पहले भारतीयों की इतनी इज्जत नहीं होती थी, लेकिन जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, हमारी इज्जत काफी बढ़ गई है।

शख्स ने कहा कि हर कोई हम लोगों से बात करना चाहता है। भारतीयों के पहनावे और खानपान के बारे में हम लोगों से यहां के लोग पूछते हैं। भारतीय समुदाय के जो लोग काफी लंबे वक्त से रह रहे हैं, उनके बच्चों की स्कूलों में फ्री में पढ़ाई होती है। यहां के लोग भारतीय लोगों को इज्जत की नजर से देखते हैं। उन्होंने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि पहली बार प्रधानमंत्री को सामने से देखेंगे। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हमारी पूरी टीम जा रही है।

भारतीय समुदाय के एक और शख्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीस आने से हम लोगों को काफी खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री की एक झलन पाने की हमारी पूरी टीम की कोशिश है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News