
चिचोली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिचोली में गांधी जयंती एवं स्वच्छता सेवा कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री जे.पी. प्रजापति जी एवं BRC नीरज गलफट सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों से अवगत कराया गया तथा उनके विचारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में स्वच्छता सेवा एवं सफाई अभियान चलाया गया। छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश दिया।
बीईओ जे.पी. प्रजापति बी आर सी नीरज गलफट सर ने छात्राओं को स्वच्छता, अनुशासन, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य एस.आर. माली, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करना रहा।
“स्वच्छ विद्यालय – स्वस्थ विद्यार्थी – स्वच्छ भारत।”
महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन।




Leave A Reviews