Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिचोली में विशाल ट्रैक्टर रैली, मंडी शुरू करने व सोयाबीन-मक्का के उचित दाम पर किसानों का प्रदर्शन


चिचोली। भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई चिचोली द्वारा गुरुवार को भगवान बलराम जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बलराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। शोभायात्रा के आगे  आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित डंडार नृत्य करते लोग  चल रहे थे, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।

शोभायात्रा का नगर परिषद कार्यालय के सामने नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में स्वागत किया गया। वहीं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष मुकेश मालवीय द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाजसेवी भीम आर्य ने शोभायात्रा में शामिल किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था की।

ट्रैक्टर रैली के रूप में शोभायात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल तपश्री खेल मैदान पहुंची। यहां भगवान बलराम एवं भारत माता की पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

फसलों के उचित दाम को लेकर उठाई आवाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल ने किसानों की फसलों के उचित मूल्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार में पानी की बोतल भी ₹20 में मिल रही है, लेकिन किसानों को मक्का का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने गन्ने के दाम में 600 प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।

संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि किसानों को यूरिया के साथ नैनो यूरिया लेने के लिए कहा जाता है और यूरिया के टोकन के नाम पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सोयाबीन के ₹6,000 प्रति क्विंटल दाम की मांग को लेकर किसान आंदोलन किया गया  तो सरकार ने किसानों को झुन्झना पकड़ा दिया  किसानों से संगठित एवं जागरूक होने का आह्वान किया।

खराब सोयाबीन और मक्का लेकर पहुंचे किसान

कार्यक्रम के बाद किसान अपनी खराब सोयाबीन एवं मक्का की फसल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे इस दौरान तहसीलदार श्याम सिंगं उईके को  20 सूत्रीय मांगों को लेकर  ज्ञापन सौंपा। किसानों ने क्षेत्र में मंडी शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही तहसील में सप्ताह में एक दिन एसडीएम कोर्ट संचालित करने सहित किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में अशोकनगर से जग राम यादव, संभागीय कार्यालय प्रमुख नकुल सिंह, संभागीय सह मंत्री प्रकाश गाडगे, जिला उपाध्यक्ष मनोज नावंगे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, जिला मंत्री केशवराव साकरे, जिला सदस्य अमरदास यादव एवं महेश ढावले सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवकराम यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी समिति अध्यक्ष एवं किसान मौजूद रहे

Date & Time : 2026-10-01 14:31:14

Share:

Leave A Reviews

Related News