Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चाकघाट के मंत्री चौराहे के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान रामरतन हरिजन (25) निवासी ग्राम पन्डा पूर्वा के रूप में हुई है, जबकि घायल प्रियांशु हरिजन (20) उसी गांव का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही चाकघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की, जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चाकघाट बॉर्डर की ओर से बघेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान मंत्री चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने मंत्री चौराहे की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि चौराहे पर ऑटो और बसें अवैध रूप से खड़ी रहती हैं तथा दुकानों के अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

Share:

Leave A Reviews

Related News