Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिग बॉस ने मुझे सिखाया, अपनी गलतियों से सीखा बदलाव का सबक : रीति तिवारी


मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनोज तिवारी की बेटी और गायिका रीति तिवारी 'बिग बॉस-20' घर से बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आने के बाद रीति ने कहा कि शो के दौरान जो गलतियां हुईं, उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा और अब वे खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखती हैं।

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनोज तिवारी की बेटी और गायिका रीति तिवारी 'बिग बॉस-20' घर से बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आने के बाद रीति ने कहा कि शो के दौरान जो गलतियां हुईं, उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा और अब वे खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखती हैं।

रीति ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। रीति ने बताया कि शो में उनके पिता की प्रतिक्रिया क्या रही और वह उन पर कितना गर्व करते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे शो से बाहर आने के बाद उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल एक पिता जैसी थी। मेरे पिता जी ने मुझसे कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है। तुमने अपने अंदर ऐसा बदलाव लाया, जो शायद लंबे समय से तुम्हारे अंदर ही था।'"

रीति तिवारी ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हर इंसान में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें वह बदलना चाहता है या जिन क्षेत्रों में वह और बेहतर कर सकता है। वहां जाकर मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या बेहतर कर सकती हूं और मैं अपने अंदर क्या नहीं चाहता।"

रीति ने अपनी मां के द्वारा दी गई सीख पर बात की। उन्होंने बताया, "मेरी मां मुझसे हमेश कहती थीं कि अपनी भावनाओं को दिमाग पर हावी मत होने दो। बिग बॉस में मैं कुछ कमियों के साथ गई थी और अब मैं उन्हें बदलूंगी। अगर मैंने गलतियां नहीं की होतीं, तो शायद मैं कभी यह नहीं समझ पाती कि मुझे अपने अंदर क्या बदलाव लाने की जरूरत है। इसलिए मैं अपनी हर गलती से बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि इन गलतियों ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है।"

रीति तिवारी ने आगे काजी तौकीर के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "उनके साथ हुई घटना ने मुझे एक इंसान के तौर पर सोचने पर मजबूर किया है। मैंने अपनी कमियां समझीं। सलमान सर, मेरे साथी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के जरिए मुझे समझ आया कि मैं गलत दिशा में जा रही थी और अब मुझे सही दिशा में चलना है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-10-06 09:45:09

Share:

Leave A Reviews

Related News