Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भूत अंकल ने पूरे किए 20 साल, जैकी श्रॉफ ने फिल्म की यादें ताजा की


मुंबई, 6 अक्तूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत अंकल' ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया।

मुंबई, 6 अक्तूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत अंकल' ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के कुछ सीन का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म भूत अंकल ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं।" मुकेश सैगल के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भूत का रोल निभाया था। फिल्म मुख्य रूप से बच्चों और परिवार को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, जिसमें जैकी श्रॉफ के दोस्ताना और मजेदार अंदाज को काफी पसंद किया गया था।

जैकी श्रॉफ द्वारा निभाए गए दोस्ताना भूत (पाइरेट्स घोस्ट) और बच्चों के बीच की दोस्ती ने उस दौर के बाल दर्शकों को काफी प्रभावित और मनोरंजन किया था। डर और कॉमेडी के मेल से बच्चों के मन से भूतों का डर कम करने और जादुई कहानियों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ाने में इस तरह की फिल्मों का हल्का-फुल्का प्रभाव रहा।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं रही, फिर भी टीवी पर बच्चों के बीच इसे एक विंटेज फेंटेसी के रूप में याद किया जाता है।

फिल्म की कहानी 'हरिनगर' नामक एक छोटे से समुद्री तटीय शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। वहां एक पुराना लाइटहाउस है, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि वहां भूत रहता है। दरअसल, एक समुद्री लुटेरा (जैकी श्रॉफ) हरिनगर के एक मंदिर से चमत्कारी मूर्ति चुराने की कोशिश करता है। पकड़े जाने के डर से वह लाइटहाउस में छिप जाता है और मूर्ति वहीं छिपा देता है। एक दैवीय श्राप के कारण वह वहीं भूत बन जाता है और उसकी आत्मा वहीं फंस जाती है। सालों बाद, श्याम नामक एक अनाथ बच्चा और उसके दोस्त अनजाने में उस लाइटहाउस तक पहुंचता है। इसके बाद जैकी श्रॉफ (भूत अंकल) और बच्चों के बीच एक अनोखी दोस्ती शुरू होती है, जो रोमांच, जादू और हास्य से भरपूर है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-10-06 10:20:08

Share:

Leave A Reviews

Related News