Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद


नई दिल्‍ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को आगे बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूम‍िका न‍िभाई। उन्‍होंने सभी पक्षों से ईमानदारी से संवाद बनाए रखने की अपील की।

नई दिल्‍ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को आगे बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूम‍िका न‍िभाई। उन्‍होंने सभी पक्षों से ईमानदारी से संवाद बनाए रखने की अपील की।

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट किया, ''कनाडा, अमेरिका और ईरान के बीच हुए नए समझौते का स्वागत करता है। हम पाकिस्तान, कतर और क्षेत्र के अन्य साझेदार देशों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बातचीत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।''

उन्‍होंने कहा क‍ि कनाडा का हमेशा से यह स्पष्ट रुख रहा है कि एक स्थायी युद्धविराम के लिए दो बातें जरूरी हैं, पहली यह क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित हो, और दूसरी यह क‍ि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े लगातार बने हुए खतरे का समाधान किया जाए।

मार्क कार्नी ने कहा, ''बातचीत का दौर जारी है, और हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे ईमानदारी से संवाद बनाए रखें और तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचें। कनाडा अपने साझेदारों के साथ लगातार संपर्क में है और क्षेत्र में स्थिरता और लंबे समय तक शांति स्थापित करने के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है, जिसमें लेबनान भी शामिल है।''

रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर समझौते तक पहुंचने का ऐलान किया था। ट्रंप ने पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई।"

ट्रंप ने पोस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात कही थी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो।’ ईरान ने भी एमओयू को अंतिम रूप दिए जाने पर बयान जारी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे महीनों की लड़ाई के बाद एक बड़ी कामयाबी बताया।

इस युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर काफी बुरा असर पड़ा और एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का डर पैदा हो गया था। इस ऐलान के बाद से ही दुनिया ने राहत की सांस ली है। देश-दुनिया के नेताओं ने इसका स्वागत किया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News