Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूक्रेन में यूनेस्को धरोहर स्थल पर रूसी हमले का व‍िरोध, जी-7 बैठक में दबाव बढ़ाने की तैयारी


नई दिल्‍ली, 15 जून (आईएएनएस)। यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों के बाद यूरोप ने एक बार फिर मॉस्को पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि जी-7 देशों की बैठक में रूस को बातचीत की मेज पर लाने और यूक्रेन में जारी हिंसा को खत्म करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

नई दिल्‍ली, 15 जून (आईएएनएस)। यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों के बाद यूरोप ने एक बार फिर मॉस्को पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि जी-7 देशों की बैठक में रूस को बातचीत की मेज पर लाने और यूक्रेन में जारी हिंसा को खत्म करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट किया, ''यूक्रेन पर रविवार रात फिर भारी हमले हुए। इसमें और ज्यादा नागरिकों की जान गई, और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कीव 'पेचेर्स्क लावरा' को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। जी-7 देशों के नेता एवियन में मिल रहे हैं। हम रूस पर दबाव बढ़ाने, पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने और इस बेवजह की हिंसा और हत्या को खत्म करने के लिए अगले कदमों पर चर्चा करेंगे।''

उन्‍होंने कहा क‍ि यूरोप शांति चाहता है। यूक्रेन के लोगों से ज्‍यादा शांति कोई नहीं चाहता। दूसरी ओर, रूस ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उसकी दिलचस्पी सिर्फ हिंसा और तबाही में है।

कीव में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'पेचेर्स्क लावरा' पर रूसी म‍िसाइल हमलों का यूके ने भी व‍िरोध क‍िया।

यूनाइटेड किंगडम की विदेश मंत्री यवेटे कूपर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर कहा, ''कल रात रूस ने कीव की सबसे पवित्र जगहों में से एक, 'पेचेर्स्क लावरा' पर हमला किया। पुतिन का यह कदम घिनौना है। यूक्रेन पर लगातार बढ़ते और हताशा भरे हमलों के बीच यह जानबूझकर की गई पवित्रता का अपमान है।''

उन्‍होंने कहा क‍ि ब्रिटेन, यूनेस्को से कार्रवाई की यूक्रेन की मांग का समर्थन करेगा। साथ ही, कल इंग्लिश चैनल में 'शैडो फ्लीट' (गुप्त रूप से काम करने वाले रूसी जहाजों के बेड़े) को रोके जाने के बाद, हम रूसी युद्ध मशीन पर अपना दबाव बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश जारी रखेंगे।

यूक्रेन पर खासकर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कीव पेचेर्स्क लावरा पर रूस के भीषण हमलों का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी व‍िरोध क‍िया।

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा कि कनाडा, कीव पर रूस के हालिया हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें यूक्रेन और पूर्वी ईसाई धर्म के पवित्र स्थल 'कीव पेचेर्स्क लावरा' पर किया गया हमला भी शामिल है। कनाडा यूक्रेन के साथ खड़ा है। उनका मकसद (आजादी, लोकतंत्र और संप्रभुता) हमारा भी मकसद है।''

रूस ने बीती रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी कीव में ही दागी गईं। इन हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कीव में 35 लोग घायल हुए हैं। पूरे देश में 53 लोग घायल हुए हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News