Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूएन चार्टर की प्रभावी रूप से सुरक्षा न करना जंगली कानून की वापसी की वजह : वांग यी

बीजिंग, 17 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बहुपक्षवाद संबंधी सवाल के जवाब में बताया कि आज सतह पर बहुपक्षवाद नाकाम दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसकी प्रतिष्ठा और भूमिका का समादर नहीं किया गया और उसकी भूमिका नहीं निभाई गई। जंगली कानून की वापसी का कारण यह नहीं है कि यूएन चार्टर जीर्णशीर्ण हो गया है, बल्कि उसके चार्टर की प्रभावी रूप से सुरक्षा नहीं की गई।

वांग यी ने कहा कि 80 से अधिक वर्षों से पहले जंगली कानून के तांडव से मानव को अभूतपूर्व तबाही का सामना करना पड़ा। दो विश्व युद्धों के खंडहरों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुपक्षवाद से अलग कर संयुक्त राष्ट्र स्थापित किया।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में निरंतर उभर रही वैश्विक चुनौतियों के सामने फौरन कार्य यूएन चार्टर के कर्तव्यों को लागू करना और प्रभुसत्ता की समानता तथा अंतरराष्ट्रीय कानूनी शासन का पालन कर बल राजनीति का विरोध करना और यूएन का केंद्रीय भूमिका निभाने का समर्थन करना चाहिए। हमें यूएन के माध्यम से वैश्विक समानताएं एकत्र कर निरंतर वैश्विक शासन की कमियां दूर करनी चाहिए। इसके साथ हमें समय के साथ आगे बढ़कर यूएन सुधार को गति देकर मुख्य तौर पर वैश्विक दक्षिण देशों का प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति उन्नत करनी चाहिए।

वांग यी ने कहा कि यूएन चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम देश के नाते चीन वैश्विक शासन पहल के जरिए यूएन की प्रतिष्ठा बढ़ाने और विभिन्न देशों के साथ यूएन का पुनरुत्थान करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News