Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टेस्ला ने भारत में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार, हैदराबाद में खोला 5वां एक्सपीरियंस सेंटर


नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने बुधवार को हैदराबाद के हाईटेक सिटी में अपना 5वां एक्सपीरियंस सेंटर खोलकर अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जहां ग्राहक नई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव और मॉडल वाई एल को करीब से देख सकेंगे।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने बुधवार को हैदराबाद के हाईटेक सिटी में अपना 5वां एक्सपीरियंस सेंटर खोलकर अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जहां ग्राहक नई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव और मॉडल वाई एल को करीब से देख सकेंगे।

टेस्ला के बयान में कहा गया है कि यहां आने वाले लोग टेस्ला के सलाहकारों की मदद से इन वाहनों का विस्तृत अनुभव ले सकेंगे। ग्राहकों को गाइडेड वॉकअराउंड और विशेष प्रोडक्ट अनुभवों के जरिए कारों की खूबियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

टेस्ला ने तेलंगाना के ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए बोलाराम औद्योगिक क्षेत्र में डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवाएं भी शुरू कर दी हैं।

कंपनी ने कहा कि ग्राहक इस एक्सपीरियंस सेंटर में टेस्ला की डिजाइन सोच, अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, सुरक्षा फीचर्स और प्रदर्शन क्षमताओं के बारे में इंटरैक्टिव तरीके से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि दोनों मॉडल टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। जो ग्राहक 30 जून 2026 से पहले बुकिंग कराएंगे, उन्हें कंपनी की ओर से मुफ्त वॉल कनेक्टर दिया जाएगा।

टेस्ला भारत के सभी राज्यों में घरेलू चार्जिंग सहायता भी उपलब्ध करा रही है, जिससे ग्राहकों को सुविधाजनक और आसान स्वामित्व अनुभव मिल सके।

कंपनी के अनुसार, दोनों मॉडलों को दुनिया की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों से सर्वोच्च सुरक्षा रेटिंग मिली है। इनमें अमेरिका की एनएचटीएसए और आईआईएचएस, यूरोप की यूरो एनकैप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एएनकैप तथा चीन की सी-आईएएसआई शामिल हैं।

हाल ही में लॉन्च की गई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव में 2,138 लीटर तक स्टोरेज क्षमता, पांच लोगों के बैठने की सुविधा और पावर-फोल्डिंग सीटें दी गई हैं।

यह वाहन केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 500 किलोमीटर तक है।

भारत में इसकी कीमत 50.89 लाख रुपए रखी गई है। ग्राहक 6 लाख रुपए के डाउन पेमेंट के साथ इसे खरीद सकते हैं, जबकि मासिक ईएमआई 39,990 रुपए से शुरू होगी। इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी।

मॉडल वाई एल एक ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी है, जिसे खास तौर पर परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह एक बार चार्ज करने पर 681 किलोमीटर तक की डब्ल्यूएलटीपी रेंज देती है। यह केवल 5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसके अलावा, इसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस उपलब्ध है, जिससे यह लंबी यात्राओं और बड़े परिवारों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बन जाती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share:

Leave A Reviews

Related News