Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट, 19 जून से एक सप्ताह तक तेज वर्षा की चेतावनी


हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। मौसम विभाग द्वारा 19 जून से राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद तेलंगाना सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। मौसम विभाग द्वारा 19 जून से राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद तेलंगाना सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर मंत्री ने राज्य स्तर से लेकर गांव स्तर तक राजस्व और आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में पूरे तेलंगाना को कवर कर सकता है। 19 जून से राज्यभर में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है, जो लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकती है।

स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में मंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने और संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहले से पहचान कर सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बाद राहत कार्य करने से अधिक महत्वपूर्ण है कि पहले से तैयारी कर नुकसान को रोका जाए।

बैठक में बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जून को जोगुलाम्बा गडवाल जिले से दक्षिणी तेलंगाना में प्रवेश कर चुका था और अब इसकी उत्तरी सीमा हैदराबाद तथा भद्राद्री कोठागुडेम जिलों तक पहुंच चुकी है। 14 जून तक दक्षिणी तेलंगाना के सभी जिलों और मध्य तेलंगाना के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है।

राज्य में 1 जून से अब तक 49.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 54.9 मिमी की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत कम है।

मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर रखने, जिला कलेक्टरों और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में समय रहते सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानसून के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News