Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्टेशन मास्टरों के कौशल विकास के लिए आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक जरूरी: अश्विनी वैष्णव


नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक समीक्षा बैठक में स्टेशन मास्टरों के कौशल विकास के लिए वर्चुअल रियलिटी, सिमुलेटर और अन्य आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों के उपयोग के जरिए प्रशिक्षण प्रणाली को उन्नत बनाने पर चर्चा की। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक समीक्षा बैठक में स्टेशन मास्टरों के कौशल विकास के लिए वर्चुअल रियलिटी, सिमुलेटर और अन्य आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों के उपयोग के जरिए प्रशिक्षण प्रणाली को उन्नत बनाने पर चर्चा की। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

रेल मंत्री ने कहा कि आधुनिक कौशल विकास और क्षमता निर्माण बेहद आवश्यक है, ताकि स्टेशन मास्टरों को रेलवे संचालन की बढ़ती जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए तैयार किया जा सके।

समीक्षा बैठक में स्टेशन मास्टरों के लिए मोबाइल ऐप आधारित पेपरलेस वर्किंग सिस्टम और इंटीग्रेटेड स्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने पर भी चर्चा हुई।

इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और यात्रियों से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में स्टेशन मास्टरों को अधिक प्रशासनिक और परिचालन अधिकार देने, उनके कैरियर विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें प्रबंधन के उच्च पदों तक पहुंचने के अधिक मौके देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

रेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन उपायों से स्टेशन मास्टरों को तेजी से निर्णय लेने, यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने और स्टेशन की आधारभूत संरचना, कर्मचारी कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों तथा अन्य संबंधित सुविधाओं की प्रभावी निगरानी करने में मदद मिलेगी।

बैठक में स्टेशन मास्टरों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। स्टेशन मास्टर रेलवे में सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने, यात्री सुविधाओं के प्रबंधन और रेलवे स्टेशनों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चर्चा का मुख्य उद्देश्य इस महत्वपूर्ण परिचालन श्रेणी में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अधिक प्रेरणादायक और विकासोन्मुख कार्य वातावरण तैयार करना था।

रेल मंत्री ने बहु-लाइन और अधिक यातायात वाले रेलखंडों में अतिरिक्त स्टेशन मास्टरों की नियुक्ति की आवश्यकता की समीक्षा की, जहां ट्रैफिक और परिचालन जटिलताएं काफी बढ़ चुकी हैं।

उन्होंने इस कैडर में खाली पदों को जल्द भरने की जरूरत पर भी जोर दिया और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

स्थानीय स्तर की समस्याओं का तेजी से समाधान करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए स्टेशन मास्टरों के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि से जुड़े प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा, स्टेशनों पर बेहतर सुरक्षा उपकरण और उपयोगकर्ता-अनुकूल साधन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मंत्रालय ने कहा कि स्टेशन मास्टरों के कैडर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को ध्यान में रखते हुए इन सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share:

Leave A Reviews

Related News