Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्रीनगर में मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेवा का शुभारंभ, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ


श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह पहल महिलाओं में स्तन कैंसर की समय रहते पहचान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह पहल महिलाओं में स्तन कैंसर की समय रहते पहचान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, सिविल सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया। यह कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और इंडिया टर्न्स पिंक (आईटीपी) के सहयोग से शुरू की गई पहल है।

इस योजना के तहत श्रीनगर जिले के चयनित गांवों में महिलाओं के घर-घर जाकर मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, परामर्श और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कार्यक्रम को लागू करने वाली संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

यह कार्यक्रम श्रीनगर जिले के 10 गांवों को कवर करेगा और करीब 10,000 महिलाओं को मुफ्त जांच, जागरूकता और काउंसलिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे महिलाओं में नियमित स्वास्थ्य जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, इंडिया टर्न्स पिंक के संस्थापक अध्यक्ष पी. ए. आनंदकुमार, संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है। देश में हर साल करीब दो लाख नए मामले सामने आते हैं और 98 हजार से अधिक महिलाओं की मौत इस बीमारी के कारण होती है। अनुमान है कि भारत में हर 28 में से एक महिला अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर से प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, देर से पहचान होने के कारण भारत में स्तन कैंसर से मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक है, जबकि समय पर जांच और इलाज से इस जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News