Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीसीआरएएस भर्ती अलर्ट: अपर डिवीजन क्लर्क सहित 33 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन


नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान केंद्रीय परिषद (सीसीआरएएस) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर प्राइवेट सेक्रेटरी सहित विभिन्न 33 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान केंद्रीय परिषद (सीसीआरएएस) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर प्राइवेट सेक्रेटरी सहित विभिन्न 33 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

सीसीआरएएस की ओर से जारी 33 रिक्तियों में प्राइवेट सेक्रेटरी के 4, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 3, अकाउंटेंट का 1 और अपर डिवीजन क्लर्क के 25 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए डेपुटेशन की अवधि शुरू में 1 वर्ष होगी, जिसे प्रशासनिक कारणों से समय से पहले वापस भेजे जाने की शर्त के साथ हर वर्ष के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

प्राइवेट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मूल कैडर या विभाग में नियमित आधार पर समान पद पर कार्यरत होना या स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के रूप में पे लेवल-6 में पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी किए होना चाहिए।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पद के लिए मूल कैडर या विभाग में नियमित आधार पर समान पद पर कार्यरत होना या स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के रूप में पे-लेवल 4 में 10 वर्ष की नियमित सेवा किए होना चाहिए।

अकाउंटेंट पोस्ट के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट/सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज/स्टेट गवर्नमेंट/पीएसएलजे के तहत काम करने वाले ऑफिसर, जो रेगुलर बेसिस पर एक जैसे पोस्ट पर हैं और जिन्हें कैश, अकाउंट्स और बजट के काम का एक्सपीरियंस है या पे लेवल-6 में किसी पोस्ट पर तीन वर्ष की रेगुलर सर्विस के साथ कैश, अकाउंट्स और बजट के काम का अनुभव या किसी भी ऑर्गनाइज्ड अकाउंट्स डिपार्टमेंट में अकाउंटेंट/लेवल-6 में अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और तीन वर्ष की रेगुलर सर्विस कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अपर डिवीजन क्लर्क पद के लिए केंद्र सरकार के अधिकारी जो नियमित आधार पर समान पद पर हों या पे लेवल 2 या उसके बराबर के पद पर लोअर डिवीजन क्लर्क के तौर पर आठ वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर 4 से 7 के बीच होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीसीआरएएस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'महानिदेशक, सीसीआरएएस' पते पर तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News