Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

री-नीट यूजी 2026: परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने कहा-अब दोबारा परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए


नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक विवाद के बाद आयोजितरी-नीट यूजी 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के मन में उत्साह, उम्मीद और घबराहट देखने को मिलीं। हालांकि अधिकांश छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और उम्मीद जताई कि इस परीक्षा में अब कोई गड़बड़ी न हो।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक विवाद के बाद आयोजितरी-नीट यूजी 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के मन में उत्साह, उम्मीद और घबराहट देखने को मिलीं। हालांकि अधिकांश छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और उम्मीद जताई कि इस परीक्षा में अब कोई गड़बड़ी न हो।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अभ्यर्थी ने आईएएनएस से कहा कि इस बार थोड़ी घबराहट जरूर है, लेकिन पिछली परीक्षा की तुलना में वह कम तनाव महसूस कर रहा है। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उसने मुख्य रूप से पहले से पढ़े गए विषयों का रिवीजन किया है। अब सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि परीक्षा कैसी जाती है।

नोएडा के ही एक अन्य छात्र ने कहा कि उसकी पिछली परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन इस बार वह थोड़ा डरा हुआ है। उसने बताया कि उसने दोबारा पूरी मेहनत से तैयारी की है और अच्छे परिणाम की उम्मीद रखता है। साथ ही उसने कहा कि अब परीक्षा किसी भी हालत में फिर से रद्द नहीं होनी चाहिए, क्योंकि छात्र पहले से ही भारी मानसिक दबाव झेल रहे हैं।

एक अन्य व्यक्ति ने परीक्षा केंद्र के बाहर व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस बार इंतजाम पहले की तुलना में बेहतर हैं और परीक्षा पत्र भी संतुलित रहने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने माना कि छात्रों और अभिभावकों के लिए यात्रा और आवागमन सबसे बड़ी चुनौती रही है, जबकि कुछ अन्य परेशानियां भी सामने आई हैं।

वहीं दिल्ली में एक नीट अभ्यर्थी ने छात्रों को हिम्मत न हारने की सलाह दी। उसने कहा कि जीवन में केवल एक ही रास्ता नहीं होता, बल्कि आगे बढ़ने के कई विकल्प मौजूद रहते हैं।

छात्र ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में निराश होने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उसने यह भी कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता के संघर्ष और उम्मीदों के बारे में भी सोचना चाहिए, क्योंकि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News