Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राम मंदिर चंदा मामले में दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : संजय निषाद


लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदा घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने एसआईटी जांच को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदा घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने एसआईटी जांच को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में आईएएनएस से बात करते हुए मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जब भी ऐसे मामले सामने आते हैं, तो उनकी पूरी जांच की जाती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एसआईटी जांच का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। इसीलिए अभी जांच के दौरान इस मामले पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एसआईटी की टीम एक बार पूर्ण जांच करते हुए जांच रिपोर्ट समिट कर दें, इसके बाद इस मामले पर कोई बयान दिया जा सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच चल रही तीखी बयानबाजी पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज हर चुने हुए प्रतिनिधि को अपनी समझ के अनुसार फैसले लेने का अधिकार है। वे एक विचारधारा से बंधे हैं, और वह विचारधारा भारतीय संस्कृति पर आधारित है। अगर कोई फैसला लेता है तो इसे तोड़ना नहीं जोड़ना कहते हैं, क्योंकि प्रतिनिधि ने जनता से वादे किए होते हैं, जिन्हें पूरा करना होता है।

समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को लेकर भी मंत्री संजय निषाद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीडीए एनडीए के साथ है। पीडीए का नारा सिर्फ प्रोपेगैंडा के तौर पर उठाया गया है। आज मुसलमान भी परेशान हैं कि वोट-बैंक की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चल सकती। वे भी सवाल पूछ रहे हैं। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में मुसलमान कहां पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर बसपा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का इस्तेमाल कर छोड़ दिया है। एनडीए सभी वर्गों के विकास पर भरोसा करती है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News