Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'राहुल गांधी छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं', गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा


अहमदाबाद, 19 जून (आईएएनएस)। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ का ऐलान किया।

अहमदाबाद, 19 जून (आईएएनएस)। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ का ऐलान किया।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लाखों छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे देश के संसाधनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इससे छात्रों के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। लेकिन, उनकी बात कहीं पर भी नहीं सुनी जा रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया गया है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में नीट का पेपर लीक हुआ। इसके बाद पेपर कैंसिल हुआ। लाखों बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जो बच्चे इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, अगर उन सभी के पूरे खर्चे को मिला दिया जाए, तो यह 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए हो जाता है। वहीं, पूरे देश के शिक्षण संस्थान का बजट 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि जितना खर्च पूरे देश के शिक्षण संस्थानों में होता है, उतना ही खर्च नीट की तैयारी करने वाले छात्रों में होता है। अगर हम टोटल जोड़ दें, तो टोटल खर्च साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का होता है। जब एक पेपर लीक होता है, तो सिर्फ एक पेपर कैंसिल नहीं होता है। इससे पूरा परिवार बर्बाद होता है। इसी को देखते हुए देश की शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठे हैं।

उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र गलती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है। लेकिन, अफसोस की बात है कि बार-बार देश में पेपर लीक हो रहा है। जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार के मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कोटा से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू हुआ है। देश में पहली बार बिना किसी राजनीतिक विचारधारा के सिर्फ छात्रों की वेदना को उठाने के लिए मंच दिया गया। उनकी आवाज को बुलंद किया गया है। पूरे देश की परीक्षा पद्धति में बदलाव किया गया है। इसी को देखते हुए एक अभियान शुरू किया गया है।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, 22 और 23 जून को गुजरात के हर जिले में प्रेसवार्ता के जरिए छात्रों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, युवा और परिवार से मिलकर उनके सुझाव लिए जाएंगे। आगामी दिनों में गुजरात में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम किया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News