Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रेमी की शादी से नाराज किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, घंटों बाद सुरक्षित उतरी


रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की शादी से नाराज होकर एक किशोरी बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिसे काफी समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।

रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की शादी से नाराज होकर एक किशोरी बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिसे काफी समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।

यह घटना जिले के तुमला थाना क्षेत्र के गंजियाडीह गांव की है, जहां बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती करीब तीन घंटे तक टॉवर पर खड़ी रही, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने कथित प्रेमी की शादी से नाराज थी, जिसके बाद वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने जब युवती को टॉवर पर देखा तो तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने के बाद आखिरकार पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना के दौरान टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, नाबालिग युवती से जुड़ी यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस घटना से हैरान हैं।

मामले को लेकर पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि थाना तुमला के अंतर्गत एक नाबालिग का बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से नाबालिग को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल उसे समझाया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News