Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम बंगाल: महुआ मोइत्रा के कथित भड़काऊ बयान पर शिकायत दर्ज


पश्चिम बंगाल, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता हीरक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान देने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत बुधवार को नादिया जिले के करिमपुर स्थित होगलबारिया थाने में दर्ज कराई गई।

पश्चिम बंगाल, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता हीरक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान देने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत बुधवार को नादिया जिले के करिमपुर स्थित होगलबारिया थाने में दर्ज कराई गई।

शिकायत में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा लगातार ऐसे बयान दे रही हैं जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं और राज्य में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले भाजपा की कई महिला नेता कृष्णानगर जिला सत्र न्यायालय के बाहर अंडे और टमाटर लेकर खड़ी थीं। उनका कहना था कि महुआ मोइत्रा एक पुराने मामले में अदालत में पेश हो सकती हैं और अगर वह आती हैं तो उन पर अंडे और टमाटर फेंके जाएंगे।

इसके बाद महुआ मोइत्रा ने खुद अपने बयान के दो वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किए।

उन्होंने अपने पहले बयान में कहा कि वह उन सभी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएंगी जो अदालत परिसर में अंडे फेंकने के लिए तैयार खड़ी थीं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस उनकी शिकायत नहीं लेती है तो वह अदालत, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगी।

अगले दिन उन्होंने एक और वीडियो जारी कर कहा कि वह उन सभी महिलाओं के नाम लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगी जो वीडियो में खड़ी दिखाई दे रही थीं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''ऐसे अंडे फेंकने की बजाय अगर बुर्का पहनकर अंडे फेंकोगी तो कोई तुम्हें देख नहीं पाएगा। तब कोई शिकायत भी नहीं होगी।''

सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसके बाद भाजपा नेता ने उनके खिलाफ दो समुदायों के बीच धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई।

नादिया जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News