Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पहले मैं फिल्म के टाइटल से नाखुश था, अब यही फिल्म का यूएसपी है : जीत


मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता जीत आगामी फिल्म 'केउ बोले बिप्लबी केउ बोले डकैत' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे पहले फिल्म के नाम से खुश नहीं थे और चाहते थे कि इसका छोटा नाम होना चाहिए।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता जीत आगामी फिल्म 'केउ बोले बिप्लबी केउ बोले डकैत' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे पहले फिल्म के नाम से खुश नहीं थे और चाहते थे कि इसका छोटा नाम होना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे अब यह टाइटल ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि इस टाइटल को जानने के बाद दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ गई है कि स्वतंत्रता सेनानी अनंत सिंह असल में कौन थे।

अभिनेता जीत ने कहा, "जब फिल्म का टाइटल तय हुआ था, तब मैं इस टाइटल को सुनकर ज्यादा खुश नहीं था, लेकिन अब मैं खुश हूं कि आखिरकार यही टाइटल रखा गया। लोग अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर वो कौन था। 'हमारे लिए भी ये मार्केटिंग का एक बहुत बड़ा पॉइंट था। हम इसी के साथ खेलना चाहते थे। लोग असल में जानेंगे कि वो कैसा था, ये 14 अगस्त को पता चलेगा।'"

पाथिकृत बसु द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'केउ बोले बिप्लबी केउ बोले डकैत' भारतीय क्रांतिकारी अनंत सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जीत के साथ टोटा रॉय चौधरी, कौशिक सेन, रजतव दत्त, चंदन सेन, लोकनाथ डे और मिमी चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

1960 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म अनंत सिंह नाम के एक रहस्यमयी बुजुर्ग की कहानी दिखाती है। अनंत ताकतवर लोगों को लूटता है, जिसकी वजह से लोग उसे लेकर दो हिस्सों में बंट जाते हैं। कुछ उसे अपराधी मानते हैं, तो कुछ उसे आज के जमाने का क्रांतिकारी। जैसे-जैसे इंस्पेक्टर दुर्गा रॉय उसका पीछा करती है, कहानी अलग-अलग समय में आगे-पीछे जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अनंत आजादी की लड़ाई में मास्टरदा सूर्य सेन के साथ एक निडर क्रांतिकारी था, और फिर कैसे भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला एक हताश इंसान बन गया।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News