Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नोएडा की गुलशन इकेबाना सोसाइटी में महिला ने टावर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस


नोएडा, 19 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

नोएडा, 19 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-142 को सूचना मिली कि गुलशन इकेबाना सोसाइटी के टावर-ए से वर्षा गोयल नामक महिला ने ऊपर से कूदकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का सही आकलन किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी। जांच के दौरान परिजनों, परिचितों और सोसाइटी के लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।

सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच के दायरे में रखते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News