Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत


पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले की तरह ही पार्टी और जनता के साथ जुड़े रहेंगे और सुख-दुख में साथ देते रहेंगे।

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले की तरह ही पार्टी और जनता के साथ जुड़े रहेंगे और सुख-दुख में साथ देते रहेंगे।

श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं कहा है कि वे दूर नहीं गए हैं और पार्टी को मजबूत करने में पहले की तरह ही योगदान देते रहेंगे।

श्रवण कुमार ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के भविष्य हैं और वे नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभी आगे क्या राजनीतिक घटनाक्रम होगा, यह कहना मुश्किल है क्योंकि राजनीति संभावनाओं का खेल है। लेकिन निशांत कुमार को लेकर बिहार के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी भरोसा है।

इसी मुद्दे पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार हमारे नेता हैं और रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेतृत्व जिसे माना जाएगा, उसके ही नेतृत्व में सभी को आगे काम करना होता है। पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है और सभी कार्यकर्ता अपने नेता के मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे।

बता दें कि जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू है। इस बैठ में निशांक कुमार को लेकर अमह फैसले लिए जा सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नेतृत्व, भविष्य की रणनीति और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। निशांत कुमार को लेकर दोनों मंत्रियों के बयानों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News