Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

निर्वाचन आयोग ने झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया 42 दिन आगे बढ़ाई, अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को


रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब राज्य में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब राज्य में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और उपायुक्तों को तय समय के भीतर पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके पहले निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से कहा है कि पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नो-मैपिंग और तार्किक विसंगति से जुड़े मामलों में पहले और दूसरे नोटिस का निस्तारण 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। दूसरे नोटिस के बाद भी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं का सत्यापन और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का घर-घर जाकर सत्यापन 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा। इसी तारीख तक अन्य गैर-नोटिस मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से जुड़े फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का डिजिटलीकरण भी 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।

जिन नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उनके लिए 1 से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान फॉर्म-6 का डिजिटलीकरण भी किया जाएगा। निस्तारित किए गए नोटिसों की जांच और दोबारा जांच 1 से 21 नवंबर तक होगी। यह जांच जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पर्यवेक्षक और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों से जुड़े नक्शों और तस्वीरों को निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन नेटवर्क पर अपडेट करने का काम 1 से 23 नवंबर तक पूरा किया जाएगा।

इसमें मतदान केंद्रों की काल्पनिक गृह संख्या, नजरी नक्शा, मुख्य नक्शा, गूगल नक्शा और मतदान केंद्रों की तस्वीरें शामिल हैं। सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निस्तारण 23 नवंबर तक करना होगा। इसके बाद 24 से 29 नवंबर के बीच मतदाता सूची की गुणवत्ता की जांच, अंतिम सूची प्रकाशित करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेने और सूची की छपाई का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को झारखंड की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएसएच

Date & Time : 2026-10-08 19:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News