Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेपाल: विवादों में घिरे पोखरा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी दैनिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें


काठमांडू, 17 जून (आईएएनएस)। चीन की फंडिंग से बने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आखिरकार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा मिलने जा रही है। दुबई स्थित एयरलाइन फ्लाईदुबई ने घोषणा की है कि वह 23 सितंबर से दुबई और पोखरा के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

काठमांडू, 17 जून (आईएएनएस)। चीन की फंडिंग से बने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आखिरकार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा मिलने जा रही है। दुबई स्थित एयरलाइन फ्लाईदुबई ने घोषणा की है कि वह 23 सितंबर से दुबई और पोखरा के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

यह पहली बार होगा जब पोखरा हवाई अड्डे से किसी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन द्वारा नियमित दैनिक सेवाएं संचालित की जाएंगी। 1 जनवरी 2023 को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब तक इसे नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं मिल पाई थीं।

इससे पहले हिमालय एयरलाइंस, जो नेपाल-चीन संयुक्त उद्यम का प्रतिफल है, ने मार्च 2025 में पोखरा-ल्हासा रूट पर साप्ताहिक उड़ानें शुरू की थीं, लेकिन इसी वर्ष मार्च में यह सेवा बंद हो गई थी, जिससे एयरपोर्ट फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से खाली हो गया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इस परियोजना को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं। नेपाल की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था 'कमिशन फॉर इंवेस्टिगेशन ऑफ अब्युज ऑफ अथॉरिटी' (सीआईएए) ने इस हवाई अड्डे के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर कई पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह परियोजना चीन के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक से मिले 215.96 मिलियन डॉलर की फंडिंग से बनी थी और इसे चीन सीएएमसी इंजीनियरिंग कंपनी ने पूरा किया था।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, फ्लाईदुबई को शुरुआत में एक महीने के लिए प्रायोगिक आधार पर दैनिक उड़ानों की अनुमति दी गई है। इस दौरान सेवा की व्यावसायिक और तकनीकी व्यवहार्यता का आकलन किया जाएगा।

सीएएएन ने उम्मीद जताई है कि यदि यह सेवा सफल रहती है तो अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी पोखरा के लिए उड़ानें शुरू कर सकती हैं।

हालांकि, एयरपोर्ट को अब तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें रनवे की सीमाएं, परिचालन लागत और तकनीकी बाधाएं शामिल हैं। इन्हीं कारणों से इसे लेकर पहले भी “व्हाइट एलिफेंट” यानी अनुपयोगी बड़ी परियोजना की आलोचना होती रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दुबई से सीधी उड़ानें शुरू होने से पोखरा के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है, जो नेपाल की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News