Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग


पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। ऐसे में पूरे प्रकरण को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मामले में लगातार गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार और बिहार पुलिस की कार्यशैली तथा जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभावना को देखते हुए इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जानी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि सीबीआई जांच से मामले की निष्पक्ष, प्रभावी और गहन जांच सुनिश्चित हो सकेगी। इससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि लोगों के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें और न्याय सुनिश्चित हो सके।

फिलहाल, इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी जारी है। एक तरफ कुछ लोग खान सर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं, इस बीच ज्ञान बंधु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। खान सर के साथ चल रहे विवाद के बीच रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News